Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

महुआडांड़ के 65 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दिया गया इलेक्ट्रॉनिक कांटा।

महुआडांड़ के 65 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दिया गया इलेक्ट्रॉनिक कांटा।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को महुआडांड़ के जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों के बीच इलेकट्रोनिक कांटा का वितरण किया गया. इस संबंध में बताया गया कि विभाग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक तराजू दिया जा रहा है. जहां 65 दुकानों को इलेक्ट्रॉनिक कांटा दिया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के अधिकतर जन वितरण प्रणाली के दुकानों में कांटा पलर्रा और बटखरा वाले तराजू का प्रयोग होता था. सुदूर क्षेत्र के राशन के कई दुकानों में बटखरे की जगह वजन करके पत्थर रख कर आनाज तौल के कार्डधारीयों को दिया जाता था.अब सभी डीलर इलेक्ट्रॉनिक कांटा से राशन आनाज तौलकर लाभूक को देगें।

Related Post