Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

महुआडांड़ के विनोद कुमार व उसके पुत्र राजकुमार के द्वारा हामी के प्रियांशु शाह के साथ की मारपीट, प्रियांशु शाह हुआ रेफर,थाना में मामला दर्ज

महुआडांड़ के विनोद कुमार व उसके पुत्र राजकुमार के द्वारा हामी के प्रियांशु शाह के साथ की मारपीट, प्रियांशु शाह हुआ रेफर,थाना में मामला दर्ज

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ कुमार साउंड के मालिक विनोद कुमार एवं उनका पुत्र राजकुमार के द्वारा हामी ग्राम के प्रियांशु शाह के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में प्रियांशु शाह पिता स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ शाह उम्र 20 वर्ष घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि महुआडांड़ कुमार साउंड के मालिक विनोद कुमार एवं उनका पुत्र राजकुमार के द्वारा पूर्व में हामी के प्रियांशु शाह को सरस्वती पूजा को लेकर किराया में साउंड दिया था। जिसका पैसा प्रियांशु शाह से महुआडांड़ स्थित आस्था नर्सिंग होम के समीप मांगा गया। इसी बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई जिसमें प्रियांशु शाह घायल हो गया। प्रियांशु को विनोद कुमार एवं उनका पुत्र राजकुमार गाड़ी में बैठा कर अपने घर के पास ले आए। जिसके बाद मौके पर महुआडांड़ थाना पुलिस पहुंची और प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ भेजा गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया गया। आगे थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही हैं,अभी अनुसंधान जारी है।

 

*2500 सौ रुपए के लिए पिता पुत्र ने किया जानलेवा हमला*

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हामी के रहने वाले प्रियांशु नाथ शाह पिता स्व. सुरेन्द्र नाथ शाह को बकाया पैसा को लेकर विनोद कुमार (कुमार साउंड शास्त्री चौक)एवं उसके पुत्र राजा के द्वारा रविवार को बुरी तरह मार पीट किया गया है।

इस संबंध में भुक्तभोगी के भतीजा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हम दोनों महुआडांड़ स्थित आस्था हाॅस्पीटल में इलाज के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में बाप एवं बेटा के द्वारा रोक कर प्रियांशु नाथ शाह के साथ मारपीट करने लगे एवं भद्दी भद्दी गालियों के साथ जान से मार देने की बात कहने लगे। इतना ही नहीं मारपीट करते करते प्रियांशु को घसीटते हुए किडनैप करने के ख्याल से अपने घर ले गया। जानकारी के अनुसार केवल 2500, पच्चीस सौ रुपए के लिए बाप बेटे ने प्रियांशु पर जानलेवा हमला किया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एवं परिजनों के द्वारा प्रियांशु का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं परिजनों ने विनोद कुमार एवं उसके पुत्र राजा के खिलाफ जानलेवा हमला, किडनैपिंग आदि का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और उचित न्याय की मांग की है।

Related Post