Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

नशे की हालत में बाइक से गिरकर युवक घायल,अस्पताल परिसर में करता रहा घंटों ड्रामा

*नशे की हालत में बाइक से गिरकर युवक घायल,अस्पताल परिसर में करता रहा घंटों ड्रामा*

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ ।बालूमाथ स्तिथ शहीद चौक में रविवार देर रात करीब 10:00 बजे नशे की हालत में गिरकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां नशे की हालत में युवक घंटों अस्पताल में ड्रामा करता रहा ।इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को भी युवक ने नहीं बख्शा और उनसे भी अभद्रता की ।वही कुछ ग्रामीण द्वारा जब उससे नाम-पता पूछने का कोशिश किया तो उनसे भी दुर्व्यवहार किया ।यह ड्रामा अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक चला । बाद में किसी तरह युवक की पहचान राजेश यादव पिता बालेश्वर यादव ग्राम मासियातू बालूमाथ निवासी के रूप में हुई । जिसके बाद दुर्घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई और उसे घर भिजवाया जा सका ।

Related Post