Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

विधायक श्री संजीव सरदार के पहल पर टाटा स्टील के संयुक्त प्रयास से पोटका विधानसभा में विकास को एक नया पैगाम दिया जाएगा

पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के पहल पर टाटा स्टील के संयुक्त प्रयास से पोटका विधानसभा मे विकास को एक नया पैयाम दिया जायेगा, जिसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है. विधायक श्री सरदार ने खर्च के बजट का दस प्रतिशत राशि विधायक निधि से टाटा स्टील फाउंडेशन को हस्तातरण करने का अनुशंसा किये है. टाटा स्टील एवं विधायक निधि की राशि से पोटका विधानसभा के सभी गांव की आदिवासी-मुलवासियों के पारंपरिक कला संस्कृतियों का बचाने के साथ-साथ बढ़ावा देने का काम किया जायेगा, जिसके तहत आदिवासी गांव मे मांदर, नगाड़ा एवं 100-100 साड़ी का वितरण किया जायेगा, वहीं मुलवासी गांव मे हरीनाम सकीर्तन के लिए खोल (मृदंग), झाल का वितरण किया जायेगा. खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए जर्सी सेट, टी शर्ट के साथ-साथ फुटबॉल मैदान मे गोलपोस्ट लगाया जायेगा. गांव मे सोलर लाईट का भी अधिष्ठान किया जायेगा. मैट्रीक पास छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार हेतू नि:शुल्क कोचिन संचालन किया जायेगा, जहां शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से शिक्षक पहुंचकर गांव के बच्चों को कोचिंग देंगे. इसको लेकर विधायक श्री सरदार ने टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख सौरभ रॉय को राशि हस्तांतरण करने की प्रतिलिपि सौंपी. इस दौरान फुलचांद सरदार, लाल सरदार, मनोहर मुंडा आदि उपस्थित थे.

Related Post