Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मांडर विधानसभा उपचुनाव की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की।

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मांडर विधानसभा उपचुनाव की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की से कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मांडर विधानसभा की जनता ने आपको विधायक के रूप में चुना है, उनके आशा और विश्वास पर खरा उतरकर एक आदर्श विधायक का उदाहरण पेश करें। मालूम हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की गठबंधन की उम्मीदवार थीं। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post