Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

पोटका बड़ा सिगदी में ग्रामसभा फेडरेशन समिति सदस्य की कोल्हान स्तरीय छमाही बैठक का आयोजन

 

पोटका प्रखंड के बड़ा सिगदी गांव के पर्यावरण चेतना केंद्रों में ग्राम सभा फेडरेशन समिति सदस्यों की कोल्हान स्तरीय छमाही बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में हाल ही में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं | पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित कर तथा पंचायत समितियों को संगठित कर ग्राम विकास समिति, सर्वजनिक संपदा समिति, कृषि समिति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, ग्राम रक्षा समिति, आधारभूत संरचना समिति, शिक्षा समिति एवं सामाजिक न्याय समिति, निगरानी समिति एवं वन अनुपालन समिति का गठन कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है तथा पंचायत चुनाव में गांव के लोगों में आपसी बिखराव एवं धनबल को रोकने का बहुत हद तक सफल प्रयास ग्रामसभा फेडरेशन द्वारा किया गया है | वही बैठक में सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सरदार, बसंती सरदार, पूर्णिमा सरदार, रूप सिंह सिद्धू, संगीता बिरौली, मानिक सरदार, पीसी माझी, चंपा हेंब्रम, मेथी सन सरदार, अनीता सरदार, अश्वनी सरदार, महाराणा लक्ष्मण विरोली, दिलीप सरदार, हेमंत सरदार आदि उपस्थित रहे |

 

Related Post