Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

पोटका टंगराइन उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समर कैंप का विधिवत उद्घाटन

 

जिले के एक मात्र सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगराईन में छह दिवसीय समर कैंप का विधिवत उद्घाटन माननीय शिक्षाविद श्री जय हरि सिंह मुंडा के द्वारा किया गया। यह समर कैंप 17 जून से 22 जून तक सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चलेगी। उक्त समर कैंप में शहर के जाने-माने कलाकार एवं बिज्ञ जनों से बच्चों को परिचित करा कर प्रशिक्षित किया जा रहा है आज प्रथम दिन फर्स्ट एड, चित्रकला, एथलेटिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया। चुकी यह विद्यालय उड़ीसा बॉर्डर पर सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित है यहां के बच्चे जो कि समर कैंप के बारे में कुछ नहीं जानते हैं प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी के अथक प्रयास से विद्यार्थी समर कैंप का मजा ले रहे हैं जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

Related Post