Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के दिन नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से कदमा सोनारी एवं जुबली पार्क में निशुल्क रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच शिविर लगाया

जमशेदपुर (कदमा) वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के दिन मंगलवार को प्रातः (सुबह 6 बजे) कदमा सोनारी लिंक रोड में नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने कैंप कोऑर्डिनेटर सह अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश के सहयोग से निशुल्क रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच शिविर आयोजित किया , इस कैंप में कदमा सोनारी लिंक रोड में प्रातः काल मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की गई , इस वर्ष 2022 की थीम ” अपनी रक्तचाप को सटीक रूप से मापे , इसे नियंत्रित करें लंबे समय तक जीवित रहे ” इस पर जोर दिया गया , एसआरके ने बताया हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का खतरा महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होता है , इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे फैमिली हिस्ट्री, तनाव गलत खानपान और लाइफ स्टाइल आदि, मौके पर संस्था के संस्थापक कुणाल सारंगी ने बताया आजकल 18 साल से 50 वर्ष के लोग ब्लड प्रेशर के अधिक शिकार हैं , विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी साइलेंट किलर के बारे में दुनिया भर में आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से जुबली पार्क गेट नंबर 2 एवं कदमा सोनारी लिंक रोड दो विभिन्न स्थानों में एक साथ कैंप आयोजित किया गया , मौके पर नाम्या फाउंडेशन के निकिता मेहता , निधि केडिया , अमित कुमार , पार्थो दास , मौसमी दास , बादल कुमार इत्यादि उपस्थित थे

Related Post