Breaking
Mon. Sep 7th, 2026

चंदवा में पंचायत चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन 120 साल की वृद्ध महिला ने भी किया मतदान

चंदवा में पंचायत चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

120 साल की वृद्ध महिला ने भी किया मतदान

 

चंदवा। प्रखण्ड में पंचायत चुनाव में तिलैयाटांड बखार टोली आंगनबाड़ी केंद्र में मैमुना खातुन 120 वर्ष ने अपने नवासे मोहम्मद इम्तियाज के साथ मतदान किया इधर लोहरसी मध्य विद्यालय में सबसे ज्यादा उम्र 101 वर्ष वाले व्यक्ति बासुदेव गिरी ने भी अपने पुत्र बब्लू गिरी के साथ अपना बहुमूल्य मतदान किया है।।

बताते चले कि चंदवा प्रखण्ड में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुवा है।

मुस्तैद दिखे बीडीओ और थानेदार

 

पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सदल-बल काफी मुस्तैद दिखे। इन्होंने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदानकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखे। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे।

Related Post