Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महुआडांड़ से बसों का परिचालन हो रहा है ना के बराबर, यात्री परेशान।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महुआडांड़ से बसों का परिचालन हो रहा है ना के बराबर, यात्री परेशान।

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वाहनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा छोटे, बड़े समेत अन्य वाहनों को पकड़ा गया है।महुआडांड बस स्टैंड में डाल्टेनगंज, रांची, गुमला लोहरदगा छत्तीसगढ़, समेत अन्य स्थानों में जाने के लिए यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग बस पड़ाव में बसों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। महुआडांड बस स्टैंड से सभी स्थानों के लिए ना के बराबर बस का परिचालन हो रहा है। बस नही चलने के कारण ऑटो वाहन चालक द्वारा मनमाने ढंग से भाड़े से अधिक पैसा वूसला जा रहा है।

लोगों को मजबूरी में अधिक भाड़ा देकर सफर करना पड़ रहा है। वही लोगों ने प्रशासन से सभी रूट के लिए कम से कम एक एक यात्री बस का परिचालन कराने की मांग की है ।

Related Post