Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

प्रतिनिधि मंडल संबंधित अधिकारी से मिलकर जांच की मांग रखी

 

पोटका- उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के पूर्व प्रधान अध्यापक अचल पोद्दार के कारनामे की जांच कराने हेतु प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पोटका टू से मिल कर निष्पक्ष जांच कराने कि मांग की। ज्ञात हो कि उनके कारनामे को लेकर दिनांक 09-05-2022 को माननीय विधायक श्री संजीव सरदार को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय बुलाया गया था। माननीय विधायक समिति से सारी बिंदुओं पर अवगत होकर ऑन द स्पॉट जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन पर 24 घंटे के अंदर प्रभारी प्रधानाध्यापक अचल पद्दार को पदभार से हटाने को कहा। चुकी इसके पूर्व मध्यान भोजन संचालन से संबंधित एक आवेदन विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उपायुक्त को दिया गया था उसी के जांच के आधार पर कल शाम को प्रभारी प्रधानाध्यापक अचल पोद्दार को पद से हटाकर पदभार श्रीमती जोबा सोरेन (पि जी टी) को दे दिये। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीपति सरदार ,पूर्व अध्यक्ष वन बिहारी सरदार, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष जयहरी सिंह मुंडा , शैक्षणिक समिति के सदस्य रंजीत सरदार, समाजसेवी दारोगा सरदार, सुनील सरदार, व उज्जवल कुमार मंडल उपस्थित थे।

Related Post