Breaking
Sat. May 23rd, 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार एसडीओ से बालूमाथ थाने के घेराव की अनुमति मांगी

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार एसडीओ से बालूमाथ थाने के घेराव की अनुमति मांगी*

 

*जिले की खस्ता विधि व्यवस्था और दिल शेर खान हत्याकांड का उद्भेदन नहीं होना है मुद्दा*

 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज लातेहार के सदर अनुमंडल पदाधिकारी को मेल कर उनसे 13 मई को बालूमाथ थाने के बाहर घेराव और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है ।प्रतुल ने कहा कि दिलशेर हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर घटना का उदभेदन करने का दावा करने वाली प्रशासन आज 15 दिन बाद भी कुछ नतीजे तक नहीं पहुंची है।

 

यह भी सूचना मिली है कि उस इलाके के कुछ बेगुनाह लोगों को रोज पुलिस उठाकर थर्ड डिग्री कर रही है जो कि निंदनीय है। प्रतुल ने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था की स्थिति खस्ता हाल है और इस कारण उनके नेतृत्व में क्षेत्र की जनता लातेहार थाने के सामने 13 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रदर्शन करेगी।प्रतुल ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर इसके बाद भी विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है और हत्याकांड को उदभेदन नहीं होता है

तो फिर लातेहार में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सत्ताधारी दल के एक युवा नेता की हत्या हो गई और 15 दिन बाद तक अपराधियों का पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा प्रशासनिक महकमा में व्यस्थ है। ये पता लगाना भी मुश्किल है

Related Post