Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में कानूनी सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में कानूनी सहायता केंद्र का किया गया उद्घाटन।

झालसा रांची के निर्देश पर डालसा लातेहार के आदेशानुसार प्रखंड कार्यालय महुआडांड़ में कानूनी सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने कहा कि प्रखंड परिसर में कानूनी सहायता केंद्र खोला गया है जिसके माध्यम से निर्धन वह अशिक्षित या फिर कोई भी निशुल्क कानूनी सहायता यहां पर आकर प्राप्त कर सकता है क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपने बातों को कानून से संबंधित यहां रख उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। वही पीएलबी इंद्रनाथ प्रसाद ने कहा कि कार्यालय खुलने से लोगों को सुविधा मिलेगी कार्यालय सप्ताह में 2 दिन बुधवार एवं रविवार को खुलेगी। पीएलबी अनु रीमा देवी ने कहा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। हम हमेशा कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। वहीं पीएलबी आजाद अहमद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही मेडिएशन के द्वारा आपसी झगड़ों को खत्म किया जा सकता है तभी विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लक्षित आदर्श को हासिल किया जा सकता है। हम सभी मदद हेतु तत्पर हैं।

Related Post