बरवाडीह पुलिस प्रशासन ने रामनवमी के अवसर शांति व्यवस्था को लेकर पुरे प्रखंड में चलाया फ्लैंग मार्च ।
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बने रहे इसके लिए लातेहार उपायुक्त अबु इमरान और पुलिस अधिक्षक अंजनी अंजन के आदेश पर बरवाडीह बीडीओ राकेश सहाय एसडीपीओ दिलू लोहरा पुनि,चंद्रशेखर चौधरी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने दल बल के साथ पुरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च चलाकर लोगों से शांति से पर्व मनाने के लिए किए अपील साथ ही लोगों से कहा की शांति से पर्व मनाए पुलिस प्रशासान आपलोग के सहयोग के लिए तत्पर है । साथ हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी साथ ही डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाए जिससे आपशी मतभेद हो ।इन गांवों में किया गया फ्लैंग मार्च ,बरवाडीह छेचा मंगरा अमीडाहा कंचनपुर सरइडीह अहिरपुरवा रेलवे लाइन गुलजार बांग बेतला कुटमू सरइडीह पोखरी कला पोखरीखुर्द अखरा केचकी इन सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन ने दल-बल के साथ चलाया फ्लैंग मार्च ।


