Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

समाजसेवी सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर मारवाड़ी सम्मेलन ने किया कार्यक्रम, लोगों में वितरित किए पेय पदार्थ*

चाईबासा: मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संरक्षक, नगरपिता एवं समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सीताराम रुंगटा को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवा कार्यों को याद किया।

इसके बाद कार्यक्रम में आमपानी, आइसक्रीम, लस्सी एवं छाछ का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और स्वर्गीय रुंगटा के योगदान को स्मरण करना था।

कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, झारखंड प्रांत के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री निरंजन गोयल, सरदार गुरमुख सिंह खोखर, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय, धीरज अग्रवाल, अमित मित्तल, शिव बजाज, नरेश सुल्तानिया, रितेश चिरानिया, गोपी, राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार, जयकिशन बिरुली, संजय राम, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुशील चौमाल, मनोज शर्मा, संजु गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय सीताराम रुंगटा के सामाजिक योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Post