Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

पुलिस नेअपहृत बच्ची को सकुशल परिवार वालो से मिलाया 

पुलिस नेअपहृत बच्ची को सकुशल परिवार वालो से मिलाया

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार, सदर थाना क्षेत्र तरवाडीह पंचायत निवासी गुड्डू नायक के 01 वर्ष की पुत्री का उसके ही जान पहचान के सिनोद महली ग्राम भूसुर के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. इस मामले मे गुड्डू नायक की पत्नी के आवेदन के आधार पर लातेहार थाना कांड संख्या-82/2022 धारा- 363/365 आईपीसी धारा अन्कित किया गया।इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लातेहार पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक छापमारी दल का गठन किया गया।. लातेहार पुलिस के आरोपी को भूसुर से रिचुघुटा की और मोटरसाइकल से भागते हुए शाम 8. बजे ही आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके पास से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।आरोपी ने पूछताछ मे बताया की उसके वादनी से किसी मामले मे दुश्मनी थी जिसके कारण उसकी बच्ची को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से उठाया था।इस मामले मे आरोपी को जेल भेजा दिया गया है. छापामारी मे पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार दास, गौरव कुमार सिंह और दीवाकर धोबी शामिल थे

Related Post