Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

हिरण की मांस मुंडी के साथ दो शिकारी गिरफतार । अधिक किमतो में हिरण की मांस को शहर में बेचते थे शिकारी । महज चार घंटा में बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने दो शिकारी को किया गिरफतार ।

हिरण की मांस मुंडी के साथ दो शिकारी गिरफतार । अधिक किमतो में हिरण की मांस को शहर में बेचते थे शिकारी । महज चार घंटा में बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने दो शिकारी को किया गिरफतार ।

बेतला से अख़्तर अंसारी की रिपोर्ट।

बेतला नेशनल पार्क के जंगल से शिकारियो ने हिरण का शिकार कर अपने घर ले जाकर मांस बेचने का काम कर रहा था इसकी गुप्त सुचना बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद को मिला तो बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने वन कर्मीयो के साथ टीम गठीत कर छापामारी शुरू किया तो बेतला के नजदिक अखरा गांव से मुना परहिया उम्र 33,पिता सकलदीप परहीया अरविंद कुमार साव उम्र 28पिता स्व,झुलन साव के घर पर छापामारी किया तो मुना परहीया के घर से हिरण के मुंडी मांस टांगी लोहे का फंदा बरामद किया गया जिसके बाद मुना परहिया के निशानदेही पर अरविंद के घर से तराजू मांस बरामद किया गया ।जिसके बाद मुना परहीया और अरविंद साव से पुछताछ किया गया तो बताया की हमलोग के साथ बारह लोग है जिसके बाद रेंजर ने सभी बारह लोगों को गिरफ्तारी को लेकर दो टीम गठीत अभियान जारी रखा है ।वहीं मुना परहिया और अरविंद साव ने बताया की हमलोग रात ढलते ही जंगल में फंदा लगा देते हैं जिसके बाद हिरण जैसे ही फंदा के पास पहुंचता है उसके बाद हमलोग पत्थर चलाकर भगाने का काम करते हैं जिसके बाद फंदा में दौड़कर फंस जाता है और हमलोग पहले टांगी से गर्दन को काट देते हैं फिर बोरी में बंद कर घर पर लाकर मांस तैयार कर शहर में ले जाकर अधिक किमतो में बेचने का काम करते थे ।अरविंद साव के घर पर भी कुछ माल ग्राहक को देते थे फिर सुबह अपनी नीजी वाहन से डाल्टनगंज और बरवाडीह सतबरवा में ले जाकर पांच सौ रू किलो बेचने का काम करते थे दो शाल से हमलोग रूक रूक कर हिरण का शिकार कर मांस बेचते थे ।हमलोग के टीम में बारह लोग हैं सभी अलग अलग जगहों पर फंदा लगाते थे जिसस जगह पर हिरण फंदा में फसता था वहां सभी लोग का हिरण का मांस में हिस्सेदारी होता था ।

इन सभी वन कर्मीयो की टीम ने छापामारी में था शामील ।बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद वनपाल उमेश दुबे मनिता कच्छप सुकेशी बोडींग संतोष कुमार बी,देवन्द्र कुमार देव पाल भगत नवीन प्रसाद निरंजन कुमार दिवाकर मिश्रा साथ में बयवाडीह पुलिस बल का सहयोग रहा छापामारी करने में ।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र के डी एफ ओ कुमार अशीष ने कहा की वन कर्मीयो मेहनत से शिकारी पर शिकांजा कसा गया है जो रात में ही सभी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया बहुत अच्छा काम किया है जो शिकारी पर शिकांजा कसा गया है साथ ही बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने कहा की हमलोग चार घंटा में सभी शिकारी को गिरफ्तार कर लिए हैं और आगे भी अन्य लोगों के खिलाफ अभियान जारी है जल्द सभी अभियुक्त गिरफ्तार होगे ।

Related Post