Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिसद के कार्यकर्ताओं ने रूपेश पाण्डे के हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला हेरहंज

हेरहंज-(लातेहार) बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिसद के कार्यकर्ताओं ने रूपेश पाण्डे के हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।

यह कैंडल मार्च श्रीरामजानकी मन्दिर से शुरू करते हुवे तेली मुहल्ला, भण्डार चौक,हेरहंज बस स्टैंड,थाना चौक,प्रखण्ड मुख्यालय चौक होते हुवे हेरहंज बस स्टैंड में कैंडल मार्च व मशाल जुलुस निकाला गया। इस कैंडल मार्च में रूपेश पाण्डे को इन्साफ दो,हेमन्त सरकार मुर्दाबाद,रूपेश पण्डे के हत्यारे पप्पू असलम और उनके साथियों को फांसी दो,रमेश पाण्डे अमर रहे जैसे नारे लगाए। हेरहंज बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ काफी नारे बाजी की। और रूपेश पाण्डे की तस्वीर रख कर कैंडल जला कर उनकी आत्मा के शान्ति के लिए सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया और मृतक की आत्मा शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Post