Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

प्रेम प्रसंग मामले दिनेश सिंह उर्फ दीनू की मौत

*प्रेम प्रसंग मामले दिनेश सिंह उर्फ दीनू की मौत*

हेरहंज-(लातेहार) प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सेरनदाग के हेसातु ग्राम में प्रेम प्रसंग मामले दिनेश सिंह उर्फ दीनू की मौत। मृतक की पत्नी सूर्यमणि देवी ने बताया कि सूर्यदेव सिंह उर्फ चरकु की पत्नी के साथ अवैध संबंध लगभग तीन माह से चल रहा था ।जब सूर्यदेव सिंह को इसकी जानकारी मिली की उसकी पत्नी व दिनेश सिंह के बीच नाजायज सबन्ध है। मृतक की पत्नी सूर्यमणि देवी के अनुसार बताया गया कि दोनों को सूर्य देव सिंह उर्फ चरकु के द्वारा लाठी डंडे से काफी मारपीट किया गया था। घायलावस्था में उसे उसके परिजन घर ले गए।काफी मारपीट होने के कारण दिनेश सिंह की मौत आज सुबह 11 फ़रवरी को करीब तीन बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया की मृतक दिनेश सिंह का घर खपिया ग्राम में है विवाह के बाद सपरिवार हेसातु गाँव में हीं ससुराल में रहता था। सूचना मिलते ही हेरहंज थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली व शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

Related Post