Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

फर्स्ट डोज सेकंड डोज एवं 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में हुआ बैठक का आयोजन।

महुआडांड़ प्रखण्ड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फर्स्ट डोज सेकंड डोज एवं 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया कि कैसे सभी का टीकाकरण हो सके।जो प्रथम डोज लें चुके हैं उसे दुसरा डोज जो नही लिए हैं उसे फस्ट डोज दिलाने के लिए सभी प्रेरित करें।और अभी सरकार के द्वारा 15 से 18 वर्ष तक के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण का जो आदेश मिला है जो आज से स्कुलों में प्रारंभ भी कर दिया गया है।सभी मिलकर इमानदारी के साथ हम सभी कार्य करेंगे तो प्रखण्ड में शत-प्रतिशत टीकाकरण करा सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी को निर्देश दिया गया कि सारी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य का बाखुबी निर्वहन करें। वहीं उपस्थित लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा भी कोवीड टीकाकरण को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अमित खलखो, पंचायत सेवक भीखु प्रसाद,जेएसएलपीएस से तेजू सिंह, सुजित कुमार,बाल विकास प्रयोजना के स्वेता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Post