Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

बिजली बिल भुगतान को लेकर महुआडांड़ के चटकपुर पंचायत में बिजली विभाग द्वारा लगाया गया कैंप।

बकाया बिजली भुगतान को लेकर शुक्रवार को महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर पंचायत में महुआडांड़ बिजली विभाग के द्वारा कैंप लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राजेंद्र यादव ने बताया कि बहुत से लोगों के द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण लोगों को जागरूक करते हुए बिजली बिल भुगतान करने के लिए शुक्रवार को चटकपु पंचायत में कैंप लगाया गया है ताकि लोग कैंप में आकर बिजली का बकाया बिल जमा करें। जिस व्यक्ति का भी दो हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया है वह जल्द से जल्द जमा करें अन्यथा बिजली काट दी जाएगी और विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। सभी को 15 दिनों का समय दिया गया है ताकि इन 15 दिनों में जिस भी बिजली उपभोक्ता के पास बिजली का बिल बकाया हो वह यहां लगाए कैंप में जमा करें या फिर सभी बिजली उपभोक्ता महुआडांड़ बिजली कार्यालय में आकर अपना बिल जमा कर सकते हैं। वही 21 दिसंबर को ग्राम बासकचा में मोड़ के समीप तथा 22 दिसम्बर को ग्राम सेमरबुढनी बोहटा चौक में कैंप लगाया जाएगा।कैंप में कार्यालय सहायक रविशंकर प्रसाद लाइनमैन अमर एक्का ऊर्जा मित्र तुफैल अहमद बिजली मिस्त्री श्याम बिहारी यादव समेत ग्राम चटकपु के बिजली उपभोक्ता उपस्थित थे।

Related Post