Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी द्वारा आयोजित कैम्प में 150 रेलवे कर्मचारियों की हुई जांच

जमशेदपुर – रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर द्वारा प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ के तहत टाटा नगर रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई 150 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया

कैंप में पैथोलॉजी (रक्त जांच) मधुमेह (शुगर) हिमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच में अमन राज, एसआरके कमलेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ,मौके पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष जलपा पारिख ने बताया कि इस दौरान वजन, रक्तचाप, शुगर, ऑक्सीजन लेवल और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। यह कैम्प रेलवे कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया था। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सचिव जसरीन कौर, शिवानी गोयल, निकिता, अनुजा सिंहानिया, हेतल अडेसरा, करिश्मा टांक, उदित अग्रवाल, विवेक चंदन, शरणजीत कौर औऱ स्वर्णा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

 

Related Post