Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

तीन साल पुर्व हुई हत्या के मामले का खुलासा अबतक नही, घटनास्थल पहुंच डीएसपी ने की जांच शुरू।

महुआडांड थाना क्षेत्र के ग्राम सेम्बरबुढ़नी के बेनेदिक खलखो की हत्या 8/9/2019 हुई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि मृतक की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण हुईं थी, मामला महुआडांड़ थाना मे दर्ज है, केश तीन साल से अधर पर लटका हुआ है, जिसके उदभेदन के लिए महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर साथ रिडर सरोज सिंह पुलिस बल के साथ हामी पंचायत के ग्राम भीतरकोना जाकर शनिवार को जांच किया, लोगो से बात किया, जहां डीएसपी श्री कुजूर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास रहने वालों का बयान दर्ज किया गया. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि जांच चल रही है, उम्मीद है,जल्द जल्द मामला का खुलासा हो जाएगा।

Related Post