Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

माननीय विधायक श्री संजीव सरदार जी के पहल पर मरीज का टाटा मैन हॉस्पिटल में बकाया राशि हुआ माफ

 

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह निवासी ज्ञानदीप दास जी के बेहतर ईलाज के लिए परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । इलाज के उपरांत अस्पताल का कुल बिल 47,839 रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 13,000 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 34,839 रू भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण मरीज को ठीक होने का बाद भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना उनके परिजनों ने पोटका के युवा एवं जनप्रिय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दिए, विधायक संजीव सरदार जी ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 34,839 रू माफ कराए, जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया ।
इसके लिए मरीज एवं उनके परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post