Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

लोहरदगा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है।

लोहरदगा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है।

 

आज दिनांक 26/07/2021 को मामले का उद्भेदन करते हुए लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई थीं। इस संदर्भ में लोहरदगा थाना में (1) तारिक अंसारी पिता मोइन अंसारी (2) फरीद अंसारी पिता सतार अंसारी दोनों साकिन कंजिया थाना मांडर जिला रांची ने मोबाइल छिनतई का शिकायत दर्ज कराया था। इस मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। (1) फरहान अख्तर पिता हाफिज उल हसन (2) सद्दाम अंसारी पिता सुलेमान अंसारी दोनों साकिन झखरा थाना सेंन्हा (3) मोहम्मद अफसर खलीफा पिता अकबर खलीफा (4) जावेद अंसारी पिता जहीर अंसारी साकिन इस्लामनगर सभी जिला लोहरदगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार द्वारा आगे बताया गया कि अपराधियों के पास से 6 मोबाइल जप्त किया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे । अपराधियों से पूछताछ जारी है।

Related Post