Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

पोखरी गांव के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका-कोपे मार्ग पर पोखरी गांव के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जहां अज्ञात घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए लातेहार सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट राजधानी न्यूज़ लातेहार

 

 

 

एक घायल की पहचान मनिका, बरवाडीह गांव के इरशाद अंसारी के रूप में हुई है। वही दूसरे घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। अज्ञात घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

 

 

इधर, घटना की सूचना पर मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पुलिस बल को घटनास्थल भेजा जहां से दोनों मोटरसाकिल को थाना लाया गया। अज्ञात घायल की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

 

ज्ञात की उक्त रोड पर करीब 1 साल से बीच सड़क पर एक रोलर लगा हुआ है। जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार इस रोलर के चलते यहां दुघटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा इस रोलर को नहीं हटवाया गया है। मौके पर एएसआई अशोक कांकुल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post