Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

महुआडांड़ के ओरसा पंचायत में दो देखभाल केंद्र का किया गया उद्घाटन।

महुआडांड़ के ओरसा पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन एवं सुरकई पाठ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुरकई में फिया फाउंडेशन के द्वारा शनिवार को सामूहिक देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम समारोह में ओरसा के ग्राम प्रधान नागेन्द्र नागेसिया काबरा पाठ के ग्राम प्रधान सतन नागेसिया,ब्लॉक संयोजक पवन दीप खाखा दिव्य प्रकाश, अफसाना खातून , एगनिशिया गिद्ध, सिद्धार्थ लोहरा, नवीन बृजिया, सुलेमान लोहरा तथा सभी पंचायत के वालंटियर, सदस्य, उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत

ब्लॉक संयोजक पवन दीप खाखा कहा कि सभी के सहयोग जैसे स्थानीय प्रशासन,पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणो के द्वारा फिया फाउंडेशन को सहयोग किया गया। जिसके बाद फिया फाउंडेशन ने सामुदायिक देख भाल केंद्र को बनाने में सफल हुई है आप सभी इसी तरह से सहयोग करते रहे ।ओरसा व सुरकई के ग्राम प्रधान सतन नागेसिया,व नागेन्द्र नागेसिया ने कहा यह जो समुदायिक देखभाल केंद्र बना है यह हम सभी गांव के लोगों की संपत्ति है और इसे देखभाल करना और चलाना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। फिया फाउंडेशन के द्वारा देखभाल केंद्र बनाया जा रहा ये काफी सराहनीय कार्य है। वहीं उपस्थित लोगों को फिया फाउंडेशन के लोगों के द्वारा कोरोना से संबंधित जानकारी देते हुए वैक्सीन लेने को कहा गया साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही गई।

 

Related Post