Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

पुलिस ने 38 लाख रुपए का गांजा एक स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद किया।बरामद गांजा का वजन 77 किलोग्राम है,

सिमडेगा:-

पुलिस ने 38 लाख रुपए का गांजा एक स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद किया। पुलिस को देख ड्राइवर कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। पर स्विफ्ट डिजायर सवार दो लोग गाड़ी को छोड़ अंधेरे और जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। बरामद गांजा का वजन 77 किलोग्राम है, जो 15 पैकेट में सील था। यह जानकारी एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने दी।

Related Post