Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

आर डी टाटा के 1996 के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने मनाया होली मिलन समारोह

जमशेदपुर। आर डी टाटा हाईस्कूल सी यूनिट 1996 बैच के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने केबल टाउन स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। करीब 25 साल बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से गले मिल अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के गीत पर भी जमकर थिरके। समारोह में करीब 50 छात्र शामिल हुए और होली का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान पप्पु कुमार सिंह, सुबोध शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील पांडेय, मनोज सिंह, अमरनाथ मंडल, छोटेलाल यादव, रितेश मिश्रा, भरत मिश्रा, दिनेश यादव, तिलक गुप्ता, शशि यादव, श्रीनिवास राव, के रवि, सत्यम प्रकाश, मनीष मिश्रा समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Related Post