Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

शोकाकुल परिवार से मिले रघुवर दास, जताया शोक।

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थापित सीआरपीएफ के डीआईजी विनय कुमार सिंह के पुत्र अंशुमन कुमार सिंह उर्फ करण (23) के असमय देहांत की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टेल्को, बिरसानगर स्थित उनके आवास जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक परिवारजनों के संग बात की। विनय कुमार सिंह के पिता सत्यदेव सिंह ने दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने एवं भावनात्मक समर्थन हेतु पूर्व सीएम रघुवर दास को अपनी लिखी हुए पुस्तक ‘गुलदस्ता’ भेंट की।

इस दौरान भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, गुरदेव सिंह राजा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बिनोद कुमार सिंह, भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह व अन्य ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Post