महुआडांड़
महुआडांड़ जिला परिषद (डाक बंगला) परिसर में शनिवार को महिला जागृति संघ महुआडांड़ के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद् सदस्य एग्नेशीया गिद्ध,जसिंता कच्छप एवं फ्रांसीस्का मुंजनी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का को लेकर जुलूस निकाली गई जो शास्त्री चौक,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए जिला परिषद पहुंची जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गई।जुलुस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अमर रहे अमर रहे, आवाज दो हम एक हैं,नारी शक्ति जिंदाबाद,दुनिया वाले सुन लो आज नारी फूल नहीं चिंगारी है आदि कई नारे लगाए जा रहे थे। सभा का शुरुआत फ्रांसीस्का मुंजनी,इग्नेशिया गिद्ध जसिंता कच्छप एवं रहफत जहां के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। जिसके बाद अनेकों महिला वक्ताओं ने महिला का अधिकार पलायन, ट्रैफिकिंग, शोषण आदि विषयों पर अपनी अपनी बातें रखीं। पूर्व जिला परिषद इग्नेशिया गिद्ध ने कहा नारी परिवार की रीढ़ है अगर परिवार में नारी नहीं तो वह परिवार अधुरा है। सभी नारी का सम्मान करें। महिलाओं से ही आज सारा देश है। महिलाओं के अनेकों रूप है मां, बहन, पत्नी समेत महिलाएं अपने आप को कई रूपों में ढाल लेती हैं। कार्यक्रम से पूर्व में महिलाओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण महिलाओं का सम्मान महिलाओं का देश के आजादी में हिस्सेदारी समेत कई प्रेरणादायक गीत गाए गए। कार्यक्रम में मेरी ग्रेस लकड़ा,अनुपा टोप्पो,अजिता टोप्पो,विभिन्न पारीस से सिस्टर,मुखिया फ्रीदा कुजुर,रेनू तिग्गा समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

