Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रांची से लापता छात्र हिमांशु मुंडा रामगढ़ से सकुशल बरामद, माता-पिता को सौंपा गया

रांची :* राजधानी रांची से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सकुशल मिल गया है। पुलिस ने उसे रामगढ़ से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली का निवासी है और DAV Public School, बरियातू में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह अपने माता-पिता से विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया था।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब दो दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और उसे रामगढ़ इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में छात्र ने कहा कि उसे डर था कि घर लौटने पर उसे डांट या मार पड़ सकती है, इसी वजह से वह वापस नहीं आ रहा था।

फिलहाल पुलिस ने छात्र को उसके माता-पिता को सौंप दिया है और परिजनों को बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी है।

Related Post