Breaking
Sat. Oct 17th, 2026

15 मार्च को विधानसभा घेरावा के लिए खरगडीहा संकुल के सभी पारा शिक्षक होंगे रवाना : राजेश कुमार

गिरिडीह

राजकीय बुनियादी बिद्यालय खरगडीहा संकुल में एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता संकुल अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया गया।जिसमें निर्णय लिया गया कि खरगडीहा संकुल के सभी पारा शिक्षक व शिक्षिकायें 15 मार्च को विधानसभा घेराव हेतु रांची रवाना होंगे व एकीकृत पारा शिक्षक संघ के गिरिडीह जिला के निर्धारित तिथि के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संकुल अध्यक्ष राजेश कुमार ने परियोजना निदेशक के द्वारा निकाली गयी तुगलकी फरमान का घोर निंदा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के हिटलर शाही नीति के विरुद्ध ज़ोरदार आवाज़ बुलंद किया जायेगा इसलिए पूरे खरगडीहा संकुल के पारा शिक्षक आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विधानसभा घेरावा को लेकर एक ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से संकुल अध्यक्ष राजेश कुमार,अनूप कुमार,कुणाल कुमार ,कुलदीप कुमार भदानी ,आलोक कुमार ,सुरेन्द्र कुमार,चूल्हन रविदास सहित अन्य पारा शिक्षक मौजूद थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post