महुआडांड़
महुआडांड़ मुख्य बाजार में 11000 वोल्ट का बिजली तार बेतरतीब ढंग से नीचे झूलता हुआ था जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहते थी। आज से एक सप्ताह पूर्व एक बड़ी घटना होते-होते टली। बस यात्री लेकर महुआडांड़ बस पड़ाव की ओर आ रही थी मुख्य बाजार स्थित पीपल चौक व पेट्रोल पंप के बीच में 11000 वोल्ट का लटकता हुआ तार बस के छत से सट गया था। इस दौरान लाइट नहीं रहने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई थी। इसकी जानकारी महुआडांड़ विद्युत विभाग की कन्या अभियंता सुरेंद्र मुर्मू को होने पर बिजली मिस्त्री को लेकर मुख्य बाजार पहुंचे और पीपल चौक से लेकर थाना चौक तक लटकते हुए तार को दुरुस्त करवाया क्या ताकि दुरुस्त हो जाने के बाद किसी प्रकार की दुर्घटना ना घटे। पीपल चौक से थाना मोड़ तक दो नया बिजली पोल भी लगाया गया। वही अंबाटोली में भी लटकते तार को दुरुस्त किया गया साथ ही वहां भी एक नया बिजली का पोल लगाया गया। इस कार्य को करने में अमरदीप एक्का, प्रेम शंकर पांडे, शकील अहमद, इकबाल अहमद, अमित लकड़ा, सूचित कुजूर, पारस राम,आदि बिजली मिस्त्रियों का नाम शामिल है।
संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

