Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

कांग्रेस की पदयात्रा फ्लॉप शो–अनिल मोदी।

अनिल मोदी

जमशेदपुर 13 फरवरी।भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज कृषि बिल के विरोध में आहूत कांग्रेस की पदयात्रा को फ्लॉप शो करार दिया है।उन्होंने कहा कि भारी प्रचार और तैयारियों के बावजूद पदयात्रा में मुट्ठी भर लोग शामिल हुए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध रस्म अदायगी बन कर रह गया।उन्होंने कहा की दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जानते है कि देश का असली किसान इस कृषि बिल के समर्थन में है।इसलिए इस पदयात्रा को किसानों एवं आम जनता का कोई समर्थन नही मिला।उन्होनें कहा कि कांग्रेस अपनें घटते जनाधार से दिग्भ्रमित हो गई है।ओर केंद्रीय सरकार की प्रत्येक नीति का विरोध कर खुद को खबरों में बनाये रखना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूल रही है कि अब देश में सकारात्मक राजनीति का दौर है।और जनता झूठे विरोध के ड्रामे से ऊब चुकी है।देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीतिक नॉटंकी को समझ चुकी है।उन्होंने कांग्रेस को सुझाव दिया कि इस विरोध के ड्रामे को छोड़ कर जनहित का काम करें।

 

Related Post