Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

घर में लगी आग चार लाख की संपत्ति खाक

सिमरिया : थाना क्षेत्र के कसारी गांव में रविवार की सुबह लालदेव गंझू के खपरैल मकान में आग लग गई जिससे लगभग चार लाख की संपत्ति और नगदी जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड में भुक्तभोगी के कपड़े अनाज , घरेलू उपकरण और पचास हजार रुपए नगद आदि जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों और अग्निशामक दल के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मुखिया बाल किशुन तुरी ने बताया कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि अग्निशामक दल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में भुक्तभोगी का घर पूरी तरह बर्बाद हो गया है जिससे उसके परिवार को आवास की काफी परेशानी हो गई है। मुखिया ने अंचल अधिकारी से भुक्तभोगी को तत्काल मदद करने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post