Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला कॉलेज चाईबासा एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की सहेली विंग के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा कॉलेज परिसर में हरियाली और सौंदर्य बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, अनार, पपीता सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर क्रोटन के पौधे लगाए गए। इसके अलावा नींबू, अनार और पपीता जैसे फलदार पौधे भी लगाए गए। हो विभाग की ओर से कटहल, आम और काजू के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा बी.एड. विभाग के प्राध्यापक डॉ. अर्पित सुमन ने सक्रिय भूमिका निभाई। एनएसएस टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना खलखो ने कार्यक्रम में शामिल जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली की सदस्यों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष मंजरी पसारी, कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, सचिव रश्मिता राउत एवं सदस्य छवि और प्रियंका महाजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों एवं स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

Related Post