Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

मुसाबनी के युवक की युवती की छेड़खानी करने पर घाटशिला के गोपालपुर चौक में हुई धुनाई

युवक की धुनाई के बाद गोपालपुर चौक में खडे लोग।

घाटशिला :-मुसाबनी एक नंबर निवासी युवक की घाटशिला के गोपालपुर चौक में सोमवार को लड़की के साथ छेड़खानी करने पर कुछ युवकों ने जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया । घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने एवं युवती के परिजनों ने बताया कि उक्त युवक जो पिछले कई दिनों से युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था । यहां तक कि युवती के पास उसके मोबाइल पर युवक मैसेज भी भेजा करता था। पहले से ही युवक की तलाश युवती के परिजन कर रहे थे उक्त युवक घाटशिला कालेज में आया था वहां से युवती को उसके मोबाइल पर मैसेज कर कालेज आने की जानकारी दी । उसके बाद युवती के परिजन ने युवक को घाटशिला कालेज जाकर उसके कालेज से गोपालपुर लेकर आए और जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया । दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराने के बाद युवक को पीआर बाउड पर छोड़ दिया गया।

 

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post