Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

मकरसंक्रांति के पूर्व जिला पार्षद ने बांटे वस्त्र

बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी देते जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार।

घाटशिला:-मकर सक्रांति के पूर्व ज़िला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्माकर एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह पूर्व जिला पार्षद सदस्य राजू कर्मकार ने संयुक्त रूप से रविवार को उत्तरी मऊभंडार पंचायत के भादुडीह गांव में बूढ़ी माताओ के बीच साड़ी का वितरण किया । इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य ने कहा कि मकर संक्रांति झारखंड के परवोउ में से एक पर्व है जिसे हर्षोल्लास के साथ लोग मनाते हैं । इन गरीब बुजुर्ग महिला को भी खुशी मनाने का हक है । जिन्हें नये साड़ी नहीं रहने पर इन बुजुर्ग महिलाओं का मकर संक्रांति फिका रहता इस पर्व में नये साड़ी एवं वस्त्र पहन कर खुसी से पर्व मनाएगे। वहीं पूर्व जिला पार्षद सदस्य राजू कर्मकार ने की झारखंड में टुसु पर्व गांव के लोग काफी हर्स उल्लाश के साथ मानते हैं। इस हर्षोल्लास के पर्व में ग्रामीणों को सहयोग किया। मौके गुमदा मार्डी, सुनील मनसा, महेश भादो के अलावा कई ग्रामीण मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post