Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने की थाना प्रभारियों के साथ की मासिक बैठक

ए्एसडीपीओ इंस्पेक्टरों के साथ अपने कार्यालय में बैठक करते एसडीपीओ राजकुमार मेहता ।

घाटशिला :-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को एसडीपीओ राजकुमार मेहता  ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्टी किया । गोष्टी के दौरान एसडीपीओ ने उपस्थित सभी थानेदारों को निर्देश देते हुये कहा की थाना में लंबित पड़े कांड का जल्द निष्पादन करें तथा रात्रि गस्ती बढाये एवं थाना में आये ग्रामीणों की समस्या का समाधान के लिए तवरीत कार्रवाई करने को कहा । साथ ही उन्होंने कहा की थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाये ताकि कोई भी अपराधी अपराध करने से सौ बार सोचे । उन्होंने कहा की अवैध रूप से हो रहे अवैध शराब विक्री, जुआ, लाटरी और अवैध रूप से बालू की हो रही तस्करी को हर हाल में रोकना है और ऐसी कोई सुचना मिलती है तो तुरंत छापामारी कर कार्रवाई करते हुये बालु को जब्द करना है। मौके पर पुलिस निरीक्षक हिरालाल महतो, धालभूमगढ अंचल निरीक्षक, समेत अनुमंडल के सभी थाना के थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post