Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

कोल साइडिंग से कोयला अनलोड कर लौट रहे एक हाइवा डंपर में अचानक आग लग गयी

Chatra : जिले के पिपरवार कोयलांचल थाना क्षेत्र की सीमा पर अवस्थित डकरा कोल साइडिंग से कोयला अनलोड कर लौट रहे एक हाइवा डंपर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में डंपर के चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गये.

डंपर चालकों ने कहा- जर्जर गाड़ियां चलवा रहा है सीसीएल प्रबंधन

दरअसल, हाइवा डंपर में अचानक आग लगने की घटना के बाद आनन-फानन में चालक और खलासी ने गाड़ी से तत्काल कूदकर अपनी जान बचायी. इस दरम्यान ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर मौजूद डंपर चालकों ने पानी टैंकर के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था. दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों तथा डंपर चालकों ने सीसीएल प्रबंधन पर जर्जर गाड़ियों को संचालित कराने का आरोप लगाया.

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post