Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

लूट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर प्रत्यक्षदर्शियों से कर रही पूछताछ

घाटशिला:-मुसाबनी थाना क्षेत्र के टेटा बदिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार को पिस्तौल दिखाकर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रामाय महाली के बयान पर भादवी की धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज किया था। इस मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, प्रशिक्षु एसआई रंजन पासवान ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की।

इस अवसर पर जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू भी उपस्थित थे। पूछताछ में पुलिस ने कई जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से कुछ अपराधियों का फोटो दिखाकर भी पूछताछ की और पहचान करने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच सही दिशा में की जा रही है। जल्द ही उदभेदन कर लिया जाएगा और अपराधी गिरफ्तार होंगे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post