Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा वाहन आया हाईटेंशन तार की चपेट में, गढ़वा के चालक की दर्दनाक मौत

गढ़वा: बासागुड़ा से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह निर्माण कार्य कीस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।

गुरुवार को भी इस मार्ग में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे के बीच माल अनलोड कर रही हाइवा वाहन हाईटेंशन तार की जद में आ गई।

इससे वाहन में आग लग गई और वाहन जलकर खाक हो गई। इस हादसे में वाहन चालक अरविंद उरांव जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी की मौत हो गई।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post