Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

कुन्दा थाना प्रभारी के रूप मे बंटी यादव ने दिया योगदान

उग्रवाद व अफीम तस्कर पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता रहेगी:-बन्टी यादव

कुन्दा:-कुन्दा थाना में 18वे नए पदास्थापित थाना प्रभारी के रूप में बंटी यादव ने गुरुवार को अपना योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि उग्रवाद व अफीम माफिया शराब तस्कर व चोर लफूवा पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

क्षेत्र के लोगों को बिना किसी परेशानी का न्याय मिल सके इसके लिए सदैव प्रयास करूँगा। बता दें की बन्टी यादव इससे पूर्व जिले के टंडवा थाना में पीएसआई पद पर पदस्थापित था। वही कुंदा थाना के निवर्तमान थानेदार रामवृक्ष राम थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखने मे अपना अहम भूमिका निभाया था।वही उन्होंने कहा की कुंदा वासियों ने जो प्यार व स्नेह दिया उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post