Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

घाटशिला:- काशिदा में आज 5 घंटे बंद रहा बिजली आपूर्ति

Batti gul

घाटशिला:-

बिजली विभाग द्वारा काशिदा रेलवे क्राॅसिंग पर रेल लाइन के ऊपर से गुजरे 11 केवी तार को शिफ्टिंग करने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक काशिदा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही। इस संबंध में बिजली वितरण निगम घाटशिला सबडिवीजन के एसडीओ कपिल रंजन तिग्गा ने बताया- 60 वर्ष पुराने काशिदा रेलवे क्राॅसिंग के पास रेल लाइन के ताराें के ऊपर से गुजरी ताराें काे काशिदा एथलेटिक फुटबाॅल मैदान के निकट अंडर ग्राउंड केबल तार के जरिए क्राॅस करायाजाना है । अंडर ग्राउंड केबल से काशिदा क्षेत्र के बिजली आपूर्ति क्षेत्राें में जाेड़ कर बिजली बहाल किए जाने की अवधि तक काशिदा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post