Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

पी एल वी का प्रयास हुआ सफल एकल अभिभावक के बच्ची का बैंक खाता खुला

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विधिक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जुड़ने का काम भी जारी है उसी के तहत कुछ दिन पूर्व जो एकल अभिभावक के बच्ची नेहा मुंडा पिता स्व राजेंद्र मुंडा को ले जा कर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु ने बैंक ऑफ इंडिया के मिनी ब्रांच पोटका पहुंच कर जहां बच्ची नेहा मुंडा का बैंक पासबुक खुलवाने हेतु आवश्यक कागजात के साथ फॉर्म भर कर जमा कराया गए थे उसके पासबुक बैंक से प्राप्त कर लिए गए एवं आज बच्ची के घर चल कर उपलब्ध करवाए गए साथ ही अस्पॉनशरशिप्स योजना लाभ लेने हेतु फॉर्म में दिए गए निर्देशों के अनुसार अंचल कर्मचारी से बात कर 75 हजार रुपए वार्षिक आय का प्रमाण पत्र भी बनवा कर दिया गया।सारे जरूरत के दस्तावेज को संलग्न कर अस्पॉनशरशिप्स योजना के आवेदन फॉर्म भी भरा गया।बहुत जल्द इनके आवेदन फॉर्म बाल संरक्षण इकाई घाघीडीह में जमा कर दिया जाएगा।ताकि इस योजना के पैसे से बच्ची का सही तरीके से परवरिश और पढ़ाई लिखाई हो सके।मौके पर बच्ची के परिजनों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी उपस्थित थे।

Related Post