Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

स्व अजय शर्मा के निवास पर विश्व हिंदू परिषद ने की बैठक,दी श्रद्धांजलि

घाटशिला:-

स्वर्गीय अजय शर्मा के निवास पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी दुकानदार एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में सभी दल के नेता एवं दुकानदार संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की स्वर्गीय अजय शर्मा के हत्यारों के सरेआम घूमने एवं प्रशासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी न करने को लेकर आक्रोश व्यक्त है। इस लिए स्वर्गीय अजय शर्मा के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को घाटशिला बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया। इस बैठक में सबों ने दुख व्यक्त करते हुए स्व अजय शर्मा को श्रद्धांजलि भी दी । इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए भागवान से प्रार्थना करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी को मांग को लेकर सबों ने एक सुर में मंगलवार को घाटशिला बंद रखने का निर्णय लिया ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post