Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

दिवंगत पत्रकार वरुण शाहा के पुत्र की पढा़ई में आर्थिक सहयोग देगा ऐसोसिएशन

दुमकाःदिवंगत पत्रकार बरूण शाहा(मदन) के पुत्र की पढा़ई को लेकर आज AISMJW ऐसोसिएशन ने आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया है.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा है कि ऐसोसिएशन को प्राप्त जानकारी के अनुसार बरूण शाहा एक समर्पित पत्रकार थे और मासिक आय कम होने के कारण वे स्कूली बस चालक का भी पार्ट टाईम जाॅब करते थे.उनके निधन के बाद परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं है और बच्चे की पढ़ाई भी संकट में है.इतना ही नहीं अब तो परिवार चलाना भी बहुत मुश्किल है.

इस मामले की जानकारी ऐसोसिएशन के दुमका जिला अध्यक्ष राकेश चंदन और प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया को दी है जिस पर उन्होने आर्थिक सहयोग हेतु मदद का भरोसा दिया है.

श्री सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह तक ऐसोसिएशन आर्थिक सहयोग का चेक जिला अध्यक्ष राकेश चंदन द्वारा उनकी पत्नी को देगी.

Related Post