Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

मोदी है तो मुमकिन है–अनिल मोदी

अनिल मोदी

जमशेदपुर- ।भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी नें बिहार चुनावों एवं मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और गुजरात के उपचुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रणम्य है क्योकिं उन्होंने झूठे लोक लुभावन वादों से परहेज किया है।उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर परिपक्वता का परिचय दिया है।यह चुनाव कोरोना जैसी ऐतिहासिक महामारी की रोकथाम के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों पर जनता की मुहर है।यह चुनाव देश के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा।यह जीत मोदी के काम और सुशाशन की जीत है।इस सफलता नें यह साबित कर दिया है कि “मोदी है तो मुमकिन है”।इन चुनावों ने देश मे एक बार फिर मोदी की स्वीकार्यता को परिभाषित किया है।

पप्पू तिवारी की रिपोर्ट

Related Post