Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

प्रीतम भाटिया और मंजीत गिल ने किया दुकान का उद्घाटन

जमशेदपुर:-एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत गिल ने संयुक्त रूप से किया मोबाइल दुकान का उद्घाटन.आज एसोसिएशन के बिहार झारखंड प्रभारी प्रीतम भाटिया ने जमशेदपुर के बागबेड़ा में वाॅक एन टॉक मोबाइल दुकान का उद्घाटन किया.उनके साथ बतौर सम्मानित अतिथि रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और सीजीपीसी के सलाहकार मनजीत गिल और बैंक आॅफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभिषेक सिहं उपस्थित थे.उद्घाटन के पश्चात मनजीत गिल ने कहा कि मोबाइल आज न सिर्फ एक सूचना का माध्यम रह गया बल्कि यह एक ऐसा तकनीक बनकर उभरा है जिससे आप कंप्यूटर के सभी काम एक मोबाइल से बड़े आसानी से घर बैठकर कर सकते हैं.

प्रीतम भाटिया ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा का सबसे बड़ा माध्यम भी मोबाईल ही साबित हुआ है.

उद्घाटन में मुख्य रूप से दुकान के प्रोपराइटर मनिंदर सिंह भाटिया, अमृतपाल सिंह भाटिया,त्रिलोचन सिंह भाटिया,ट्विंकल भाटिया,कर्धमैन जोशी,गुरमीत कौर सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Related Post